कांग्रेस सत्ता में आने पर 55 % विरासत कर लगा देगी, PM मोदी का आरोप

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में आने पर वह 55 प्रतिशत विरासत कर लगा देगी और कहा कि जब पूरा विश्व आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा था, भारत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के तहत नीतिगत पंगुता से ग्रसित था। तेलंगाना के मेडक जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के जरिये धन एकत्र कर रही और उसे दिल्ली भेज रही है।

PunjabKesari

उन्होंने दावा किया, ‘‘यदि कांग्रेस (केंद्र की) सत्ता में आ गई तो वे विरासत कर लगाएंगे और माता-पिता की मृत्यु के बाद संतान को मिलने वाली आधी से अधिक, 55 प्रतिशत संपत्ति ले लेंगे।” मोदी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस सत्ता में है उसके 5 राजनीतिक सिद्धांत हैं–झूठे वादे, वोट बैंक की राजनीति, माफिया का समर्थन करना, परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) ने तेलंगाना को लूटा और अब यह काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्ता में आने के 100 दिन बाद भी कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं किया।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, वह एससी(अनुसूचित जाति), एसटी(अनुसूचित जनजाति) और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने देंगे। उन्होंने कहा कि वह (केंद्र में) अपने तीसरे कार्यकाल में, संविधान के 75 वर्ष का समारोह व्यापक स्तर पर मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *