
मौत के बाद के रहस्य को जानने के लिए वैज्ञानिक लगातार कोशिशें करते रहते हैं। अब केंटकी के एक रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर के डॉक्टर) का दावा है कि जिंदगी के बाद भी मौत होती है। उन्होंने 5000 लोगों के मौत के करीब जाने के अनुभव के आधार पर यह बात कही है।
उन्हें अब इस बात में जरा भी शक नहीं कि मरने के बाद भी एक दुनिया होती है। डॉक्टर जेफ्री लॉन्ग ने मरते हुए कई लोगों के अनुभव सुने इसके बाद यह निष्कर्ष निकाला।
ऐसा होता है नियर डेथ एक्सपीरियंस
इंसान के मौत के मुंह में जाकर जिंदा होने की कहानियां हम कई बार सुन चुके हैं। एक डॉक्टर ने ऐसे लोगों के अनुभव सुने उसके आधार पर चौंकाने वाला दावा किया है। डॉक्टर जेफ्री जब मेडिकल की ट्रेनिंग कर रहे थे तब उन्होंने नियर डेथ एक्सपीरियंस रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की थी। उनके मुताबिक मौत के करीब का अनुभव कुछ ऐसा होता है जब कोई क्लीनिकली डेड हो जाए, धड़कन बंद हो जाए इसके बाद उसे जो फील हो, दिखाई दे और दूसरे जीवों से बात करे।
वैज्ञानिक आधार पर भी की जांच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर जेफ्री मौत के करीब जाने वाले लोगों से बात करते हैं। इसके बाद उनके अनुभवों को वैज्ञानिक आधारों पर परखते हैं। बिजनस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर जेफ्री को पहले यकीन नहीं होता था। धीरे-धीरे उनके हाथ ऐसे सबूत हाथ लगे जिनके आधार पर उन्हें पक्का यकीन हो गया कि मौत के बाद भी जीवन है।
महिला का दिया उदाहरण
डॉक्टर जेफ्री ने बताया कि दो नियर डेथ एक्सपीरियंस एक से नहीं होते। हजारों केसेज में एक चीज कॉमन थी। 45 फीसदी केसेज में लोगों को शरीर से निकलने का अनुभव हुआ। जब आत्मा शरीर छोड़ती है तो ज्यादातर वह अपने शरीर के ऊपर होती है। इंसान को वहां हो रही सारी घटनाएं दिखाई और सुनाई देती हैं। कई में डॉक्टर्स उनको जिंदा करने की कोशिश कर रहे होते हैं। एक महिला ने बताया कि इलाज करते वक्त डॉक्टर ने गलत टूल उठा लिया था। उसे जमीन पर फेंका। डॉक्टर ने इस बात को कन्फर्म किया कि ऐसा हुआ था।
मरने के बाद मिलता है सुकून
लोगों ने बताया कि शरीर से निकलने के बाद वे दूसरी दुनिया में पहुंच जाते हैं। कई लोगों ने बताया कि वे अंधेरी टनल से निकलकर रोशनी के पास पहुंचते हैं। इसके बाद उनका कोई करीबी लेने आता है, ये गुजरा हुआ जानवर भी हो सकता है। सारे लोग वहां बहुत प्यार और सुकून होने की बात बोलते हैं। उन्हें वही अपने असली घर जैसा लगता है।
5 साल के बच्चों को भी हुआ वही अनुभव
डॉक्टर ने कहा कि टनल, रोशनी, अपने लोग ये सब घिसी-पिटी बातें लग सकती हैं लेकिन 25 साल के अनुभव से यह पता चला कि इनमें सच्चाई है। उन्होंने बताया कि 5 साल के बच्चों ने भी यही सब बताया। डॉक्टर जेफ्री ने कहा, मैं डॉक्टर हूं। नियर डेथ एक्सपीरियंस को समझाने वाली ब्रेन रिसर्च भी पढ़ी हैं लेकिन उनमें कोई दम नहीं निकला। उन्होंने बताया कि कई लोग बताते हैं कि उनकी आंखों के आगे सारी जिंदगी की रिव्यू आता है।,