मॉनसून की पहली बारिश का मजा लेने छत पर आई लड़की; तभी कड़की बिजली, उलटे पैर भागना पड़ा

बिहार में मॉनसून की एंट्री हो गई है। और सभी जिलों में बादल बरस रहे हैं। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। और सीजन की पहली बारिश का मजा लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। लेकिन सीतामढ़ी जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें एक लड़की बारिश का मजा लेने जैसे ही छत पर जाती है। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली कड़कती है। जिसके बाद उसे उलटे पांव भागना पड़ता है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना सीतामढ़ी के बेला थाना इलाके की बताई जा रही है। जहां कमाल भगत की बेटी सानिया छत पर बारिश का लुफ्त लेने पहुंची थी। और बारिश में जैसे ही झूमने लगी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ बिजली आसमान में बिजली कड़की। जिसके बाद घबराई लड़की दौड़ लगाते हुए छत से नीचे उतर गई। लड़की का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें बारिश के साथ राज्य में ठनका गिरने से कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मौसम विभाग ने भी किसानों और ग्रामीणों को बारिश में पेड़ के नीचे खड़े रहने और बाहर काम न करने की सलाह दी है। साथ है उत्तर और दक्षिण बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। आज भी ठनका गिरने का अलर्ट है।

इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी जिले के कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी है। गोपालगंज, मधुबनी और सुपौल में भी भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीवान, सारण, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले में भी झमाझम बरसात होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *