सबसे गरीब मांझी, अमीर वीणा, कमाऊ रविशंकर; बिहार के 38 सांसद करोड़पति, सबकी संपत्ति जानिए

बिहार से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे 40 सांसदों में घोषित संपत्ति के लिहाज से सबसे अमीर एमपी वीणा सिंह हैं जबकि सबसे गरीब सांसद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हैं। कमाई के मामले में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद सबसे आगे हैं।

चुनाव में राजनीतिक दल और उम्मीदवारों की संपत्ति, क्राइम पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने नामांकन के शपथ पत्रों से रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली सांसद वीणा सबसे बड़ी कर्जदार भी हैं। 40 में 1 सांसद साक्षर, 1 आठवीं और 3-3 दसवीं और 12वीं पास हैं। 50 साल से कम उम्र के 9 और 50 साल से ऊपर के 31 सांसद हैं।

सांसदों की पार्टी के हिसाब से औसत संपत्ति देखें तो चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास के पांच एमपी के पास औसत 13.16 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 12.94 करोड़ के साथ कांग्रेस दूसरे, 12.77 करोड़ के साथ भाजपा तीसरे नंबर पर है। आरजेडी के 4 सांसदों की औसत संपत्ति 10.42 करोड़ है। जेडीयू के भी बीजेपी की तरह 12 सांसद हैं लेकिन उनकी औसत संपत्ति 5.71 करोड़ ही है। सीपीआई-माले के दो सांसदों की औसत संपत्ति 1.75 करोड़ है। हम के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी के पास 30 लाख जबकि निर्दलीय पप्पू यादव के पास 12 करोड़ की संपत्ति है। 40 में 19 सांसदों पर कोई केस नहीं है। पप्पू यादव 39 केस के साथ एक नंबर पर हैं जबकि गोपालजी ठाकुर एक केस के साथ 21वें नंबर पर।

सबसे ज्यादा संपत्ति वाले सांसदों में 46 करोड़ के साथ वीणा देवी पहले, 40 करोड़ के साथ रविशंकर प्रसाद दूसरे और 29 करोड़ के साथ संजय जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं। सबसे कम संपत्ति वाले एमपी में 30 लाख के साथ जीतनराम मांझी पहले, 90 लाख के साथ सुदामा प्रसाद दूसरे और 1.22 करोड़ के साथ अजय मंडल तीसरे नंबर पर हैं। कर्जदारों में 16.47 करोड़ की देनदारी के साथ वीणा देवी पहले, 5.73 करोड़ के साथ सुधाकर सिंह दूसरे और 5.46 करोड़ के साथ राजभूषण चौधरी तीसरे पायदान पर हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की कमाई के हिसाब से रविशंकर प्रसाद 3.81 करोड़ की आय के साथ सबसे आगे हैं।

अमीरी के घटते क्रम में बिहार के सांसदों की सूची और उनकी कुल संपत्ति

सांसद का नामलोकसभा क्षेत्रपार्टी का नामकुल घोषित संपत्ति
वीणा सिंहवैशालीलोजपा-रामविलास46.71 करोड़
रविशंकर प्रसादपटना साहिबभाजपा40.60 करोड़
संजय जायसवालपश्चिम चंपारणभाजपा29.05 करोड़
राजभूषण चौधरीमुजफ्फरपुरभाजपा20.52 करोड़
तारिक अनवरकटिहारकांग्रेस19.60 करोड़
नित्यानंद रायउजियारपुरभाजपा17.95 करोड़
मोहम्मद जावेदकिशनगंजकांग्रेस15.96 करोड़
गिरिराज सिंहबेगूसरायभाजपा14.31 करोड़
सुरेंद्र प्रसाद यादवजहानाबादराजद13.87 करोड़
राजीव रंजन- ललन सिंहमुंगेरजदयू13.82 करोड़
राजेश रंजन- पप्पू यादवपूर्णियानिर्दलीय12.08 करोड़
अभय कुशवाहाऔरंगाबादराजद10.77 करोड़
रामप्रीत मंडलझंझारपुरजदयू10.59 करोड़
मीसा भारतीपाटलिपुत्रराजद10.26 करोड़
लवली आनंदशिवहरजदयू9.45 करोड़
देवेश चंद्र ठाकुरसीतामढ़ीजदयू8.84 करोड़
राजीव प्रताप रूडीसारणभाजपा8.37 करोड़
सुधाकर सिंहबक्सरराजद6.78 करोड़
दिनेश चंद्र यादवमधेपुराजदयू6.62 करोड़
अरुण भारतीजमुईलोजपा-रामविलास6.48 करोड़
अशोक यादवमधुबनीभाजपा5.85 करोड़
राजेश वर्माखगड़ियालोजपा-रामविलास5.38 करोड़
विवेक ठाकुरनवादाभाजपा5.05 करोड़
शांभवी चौधरीसमस्तीपुरलोजपा-रामविलास4.54 करोड़
विजयलक्ष्मी कुशवाहासीवानजदयू4.41 करोड़
राधा मोहन सिंहपूर्वी चंपारणभाजपा4.29 करोड़
कौशलेंद्र कुमारनालंदाजदयू4.24 करोड़
गोपालजी ठाकुरदरभंगाभाजपा3.90 करोड़
दिलेश्वर कमैतसुपौलजदयू3.61 करोड़
मनोज कुमारसासारामकांग्रेस3.24 करोड़
चिराग पासवानहाजीपुरलोजपा-रामविलास2.68 करोड़
आलोक कुमार सुमनगोपालगंजजदयू2.67 करोड़
राजाराम सिंह कुशवाहाकाराकाटभाकपा-माले2.59 करोड़
जनार्दन सिंह सिग्रीवालमहाराजगंजभाजपा1.75 करोड़
गिरधारी यादवबांकाजदयू1.72 करोड़
प्रदीप कुमार सिंहअररियाभाजपा1.60 करोड़
सुनील कुमार कुशवाहावाल्मीकि नगरजदयू1.27 करोड़
अजय कुमार मंडलभागलपुरजदयू1.22 करोड़
सुदामा प्रसादआराभाकपा-माले90 लाख
जीतन राम मांझीगयाहम30 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *