महिला आयोग हुआ सख्त, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। महिला आयोग द्वारा उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है।महिलाओं के प्रति विवादित बयान को लेकर उन्हें हाल ही में आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में उन्हें आयोग के ऑफिस में तलब किया गया था। लेकिन, कांग्रेस सांसद ने आयोग के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अब आयोग दूसरी बार उन्हें नोटिस जारी कर रहा है।इधर, गंभीर हो रहे इस मामले के बाद सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने माफी मांग ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने बयान को लेकर माफी मांगी है। हालांकि, वह नोटिस पर जवाब देने के लिए आयोग के ऑफिस नहीं पहुंचे हैं।पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि उन्हें हर चीज को अनदेखा करने की आदत हो गई है। लोगों की राय को अनदेखा करना, नोटिस को अनदेखा करना। लेकिन फिर भी, हम आज शाम तक इंतजार करेंगे। अगर वह नहीं आते हैं, तो हम दूसरा पत्र जारी करेंगे। उनकी मानसिकता यह है कि ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को जवाब देने की जरूरत है, मैं किसी आयोग के पास क्यों जाऊं या दूसरों को जवाब क्यों दूं?’ लेकिन यह याद रखना चाहिए कि जिन लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, उन्हीं ने पद से हटाया भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *