महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज ने गौ हत्या के विरोध में बनी फिल्म ‘ऐकलो रबारी’ के अभिनेता राकेश पांडे एवं फिल्म की समस्त टीम को शुभकामनाएँ दी

गौ हत्या के विरोध में बनी यह फिल्म ‘ऐकलो रबारी’ सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित है, और इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक मैसेज देना है। फिल्म अभिनेता राकेश पांडे ने कहा है कि गौ हत्या के खिलाफ आवाज उठाने वाली यह फिल्म ‘एक्लो रबारी’ टैक्स फ्री होनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज ने गौ हत्या के विरोध में बनी फिल्म ‘ऐकलो रबारी’ को शुभकामनाएँ दी।

रबाड़ी और राजपूत समाज की एकता पर आधारित सामाजिक फ़िल्म ‘ऐकलो रबारी’, 28 नवंबर को होगी रिलीज़

फिल्म ‘ऐकलो रबारी’ की कहानी रबाड़ी समाज और राजपूत समाज की एकता पर आधारित है, जिसमें एक्शन और मार-धाड़ के दृश्य भी हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता गोपाल देसाई और सह अभिनेता के रूप में फिल्म स्टार राकेश पांडे नज़र आएँगे। फिल्म में अन्य कलाकारों में दीपक शिरके, शिवा रिधानी, सुधा त्रिपाठी, परेश भट्ट, यामिनी जोशी, देव ठक्कर भी शामिल हैं। यह फिल्म गुजराती और हिंदी में बनी सामाजिक एक्शन से भरपूर रबाड़ी समाज एवं राजपूत समाज की एकता को प्रदर्शित करती अनोखी फिल्म है। फिल्म में रबाड़ी और राजपूत समाज के बीच की एकता और भाईचारे को दिखाया गया है। फिल्म में ‘ऐकलो रबारी’ के रूप में रबाड़ी समाज के एक युवक की कहानी है, जो अपने समाज के लिए लड़ता है और राजपूत समाज के साथ मिलकर एकता का संदेश देता है। फिल्म ‘ऐकलो रबारी’ 28 नवंबर को गुजरात और अन्य राज्यों में रिलीज़ होगी, और 14 नवंबर को हिंदी वर्जन राजस्थान के नीलम सिनेमा, बालोतरा में रिलीज़ होगा।

One thought on “महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास जी महाराज ने गौ हत्या के विरोध में बनी फिल्म ‘ऐकलो रबारी’ के अभिनेता राकेश पांडे एवं फिल्म की समस्त टीम को शुभकामनाएँ दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *