लखनऊ के अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी और जांच बंद, मरीज बेहाल

कोलकाता के रेजिडेंट डॉक्टर की घटना के विरोध में शनिवार को लखनऊ के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों ने कामकाज बंद कर दिया है। आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर 24 घंटे कामकाज नहीं करेंगे।मरीजों को डॉक्टर की सलाह के साथ ही जांच भी नही करा पा रहे है। केजीएमयू की ओपीडी में कामकाज ठप कर दिया।नए रोगियों को नहीं देखा जा रहा है। ओपीडी में सिर्फ पुराने मरीज देखे जा रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को भी देखने नहीं पहुंचे। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पीजीआई फैकल्टी फोरम ने शनिवार को ओपीडी का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। नए और पुराने कोई रोगी नहीं देखे जा रहे है। मरीज वापस लौट गए है।केजीएमयू में पुराने रोगी देखे जा रहेकेजीएमयू ओपीडी में पुराने रोगी देखे जा रहे है। नए मरीज हलकान रहे। इनका पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। लोहिया संस्थान समेत सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद है।सिविल में विरोध, ओपीडी ठप इलाज बंदसिविल अस्पताल में कोलकाता की घटना के विरोध में शनिवार को भी विरोध जताया जा रहा है। रेजिडेंट ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं दे रहे हैं। वरिष्ठ डाॅक्टर भी ओपीडी से नदारद हैं। ओपीडी में इलाज पूरी तरह से बंद है। इलाज कराने आए मरीज भटक रहे हैं। सिर्फ इमरजेंसी में इलाज दिया जा रहा है। वहीं, अस्पताल प्रशासन दावा कर रहा है कि मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं किया गया है। वरिष्ठ डाॅक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *