लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद बोले पीएम मोदी- लगातार तीसरा मौका मिला, देश ने इतिहास रच दिया

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने एनडीए पर विश्वास जताया है और यह भारत के इतिहास में अहम है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं जनता जनार्दन का अभिवादन रता हूं, जिसने हम पर भरोसा जताया है।मैं यकीन दिलाता हूं कि हमारी 10 सालों में जो विकास यात्रा थी, वह जारी रहेगी। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे।’ अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जो मेहनत की है, हम उसका धन्यवाद शब्दों में नहीं दे सकते।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में एनडीए की जीत को लेकर भी जनता को धन्यवाद दिया। बता दें कि राज्य में एनडीए ने अच्छी संख्या में लोकसभा सीटें जीती हैं, जबकि विधानसभा में भी बहुमत मिला है। इसके लिए उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों को धन्यावद दिया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘आंध्र प्रदेश ने एनडीए को हमें अप्रत्याशित जनादेश दिया है। मैं राज्य के लोगों को उनके इस जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आंध्र प्रदेश के विकास के लिए पूरी क्षमता से काम करेंगे। अब समय आ गया है, जब हमें आंध्र प्रदेश की समृद्धि के लिए काम करना है।उन्होंने ओडिशा के लोगों को भी धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा की संस्कृति अनूठी है। अब समय आ गया है, जब हमें ओडिशा में सुशासन लाना है। उन्होंने कहा कि हम ओडिशा के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ओडिशा को विकास की नई ऊंचाइयों पर हम ले जाएंगे। मुझे ओडिशा में भाजपा की सरकार लाने के लिए योगदान देने वाले अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में भाजपा के दफ्तर भी पहुंचने वाले हैं। वहीं बुधवार को दिल्ली में एनडीए की मीटिंग भी बुलाई गई है। खबर है कि इस मीटिंग में सरकार गठन को लेकर बात हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *