अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी की बड़ी हार, कांग्रेस के केएल शर्मा जीते

हाई प्रोफाइल अमेठी सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। स्मृति ईरानी चुनाव हार गई हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया है।स्मृति ईरानी शुरू से ही पीछे चल रही थीं। के एल शर्मा ने करीब एक लाख वोटों से स्मृति ईरानी को हराया है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इस सीट से तीसरी बार स्मृति उतरी थीं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था। अमेठी में पिछले ढाई दशक में पहली बार है जब गांधी परिवार से कोई भी चुनाव मैदान में नहीं उतरा था। गणना के दौरान ही जब लगातार स्मृति ईरानी पीछे चल रही थीं, प्रियंका गांधी ने केएल शर्मा को बधाई भी दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *