Lenskart IPO में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, दूसरे दिन 1.5 गुना सब्सक्रिप्शन, सिर्फ एक दिन और बाकी

Lenskart IPO Boom: आईवियर रिटेल कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) के आईपीओ ने बाजार में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। दूसरे दिन भी निवेशकों का जोश देखने लायक रहा। आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन तक यह इश्यू लगभग 1.5 गुना (146%) सब्सक्राइब हो चुका है।

रिटेल निवेशकों का जोश सबसे ज्यादा

NSE पर सुबह 11:15 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 9.98 करोड़ शेयरों के मुकाबले 14.6 करोड़ से अधिक बोलियां लग चुकी थीं।

  • रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और अपने हिस्से को 224% तक सब्सक्राइब कर दिया।
  • क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से को 142% तक भरा।
  • वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) ने अपने हिस्से को पूरी तरह (102%) बुक कर लिया।

कब तक कर सकते हैं निवेश?

Lenskart Solutions का यह IPO 31 अक्टूबर से खुला है और निवेशक इसमें 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी ने ₹2,150 करोड़ के फ्रेश इश्यू और 12.75 करोड़ शेयरों की ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए कुल ₹7,278 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

प्राइस बैंड ₹382-₹402 प्रति शेयर तय किया गया है।

  • न्यूनतम 37 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
  • इसके लिए ₹14,874 रुपये का निवेश जरूरी है।
  • शेयरों का अलॉटमेंट 5 नवंबर को हो सकता है और
  • लिस्टिंग 10 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर होने की उम्मीद है।

ग्रे मार्केट में भी जोश बरकरार

मार्केट में Lenskart IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर ₹85 पहुंच गया है।
यह इश्यू प्राइस से करीब 21.14% ज्यादा है, जिससे संकेत मिलता है कि शेयर की लिस्टिंग लगभग ₹487 प्रति शेयर पर हो सकती है।
IPO खुलने से पहले GMP लगभग 11.9% था, जो अब दोगुना होकर 21% के पार चला गया — यह निवेशकों के भरोसे का स्पष्ट संकेत है।

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी सिर्फ़ सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश करने से पहले हमेशा वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *