राजस्थान में कांग्रेस को झटका, लाल डायरी लहराने वाले राजेंद्र गुढ़ा शिंदे की शिवसेना में शामिल

राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी लहराने को लेकर सुर्खियों में आए बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आज शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। महाराष्ट्र के सीएम राजस्थान आए और गुढ़ा को शिवसेना ज्वाइन कराई।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज गुढ़ा पहुंचे। दरअसल, आज राजेंद्र गुढ़ा के बेटे का जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में शिंदे को बुलाया गया है।महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने करवाई शिवसेना ज्वॉइन, शिव सेना का दुपट्टा पहनाकर शिवसेना ज्वॉइन कराई। शिंदे ने अपने उद्बोधन में गुढ़ा के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिंदे ने कहा कि गुढ़ा को बर्खास्त किया गया है। इसका जवाब जनता देगी। आपने अपराध पर सवाल उठाया था। कोई गलती नहीं की। आपने मंत्री पद त्यागा है। सत्ता को छोड़ा है। बाला साहेब के विचारों के लिए आपने महिलाओं के लिए आवाज उठाई है।

गहलोत ने गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया था

बता दें सीएम अशोक गहलोत ने अपनी ही सरकार की आलोचना करने पर राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में कहा कि राजस्थान में भी मणिपुर जैसे हालात है। इसके बाद गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया। गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर करप्शन के भी आरोप लगाए है। गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र कर सरकार को निशाने पर ले लिया। बीजेपी लाल डायरी का मुद्दा उठाकर गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है।

शिंदे ने की गुढ़ा की तारीफ

सीएम शिंदे ने कहा- राजेंद्र गुढ़ा का शिवसेना में स्वागत है। राजस्थान वीरों और संतों की भूमि है। मैं राजस्थान की जनता को नमन और अभिवादन करता हूं। शिंदे ने कहा कि हम महाराष्ट्र को आगे लेकर जा रहे हैं। पुराना वैभव लौटा रहे हैं। वैसी ही राजस्थान के लिए सोचते हैं। जी 20 की अध्यक्षता भारत के लिए आना गौरव की बात है। शिवसेना राजनीति क समाज नीति ज्यादा करती है। राजेंद्र गुढ़ा सभी को साथ लेकर चलते है। इसलिए शिंदे भी आपके साथ है। शिवसेना की ओर से पांच एंबुलेंस पीड़ितों के लिए दी गई है। हम महाराष्ट्र में मुफ्त में इलाज कर रहे हैं। एक रुपये फसल बीमा योजना। हमारा काम 24 घंटों चलता है। राजेंद्र गुढ़ा आप आगे बढ़ों। हम आपके साथ है। जय महाराष्ट्र। जय राजस्थान।

शिंदे बोले- बीजेपी से गठबंधन पर नहीं हुई चर्चा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिदें ने राजस्थान में बीजेपी के साथ गठबंधन पर कहा- प्राथमिक तौर पर चर्चा नहीं हुई है यह शुरुआत है, आगे करें। राजेंद्र गुढ़ा के बार-बार पार्टी बदलने और क्या आपका भी साथ देंगे। इसके जवाब में शिंदे ने कहा- यह सच्चा इंसान है। जनता हित में बदलाव है। अब साथ ही रहेंगे। गुढ़ा को जोड़ने से प्रवासी बंधुओं से मुबंई में शिवसेना मजबूत होगी। बता दें राजेंद्र गुढ़ा दो बार बसपा से विधायक बने है। दोनों ही बार दल बदल कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *