कनाडा हमले पर भारत की दो टूक

नाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों द्वारा हिन्दुओं के साथ मारपीट की घटना की भारत सरकार ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, इजरायल से खुन्नस के बीच ईरान ने एक यहूदी को आज फांसी पर लटका दिया।

शाम की टॉप 5 खबरें

कनाडा हमले के बाद MEA की दो टूक

कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा और हिन्दुओं के साथ मारपीट की घटना की भारत सरकार ने कड़े शब्दों में निंदा की है और कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार से मामले में तुरंत ऐक्शन लेने की मांग की है। एक बयान में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कनाडा सरकार से मांग की कि हिंसा में शामिल लोगों पर फौरन मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *