झारखंड में पुलिसवालों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद; एक को किया गया एयरलिफ्ट

झारखंड के चतरा में पुलिसवालों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। वहीं एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। झारखंड पुलिस ने बताया कि यह बुधवार शाम की घटना है।घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।एक को किया गया एयरलिफ्ट जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के बाद दो पुलिसवालों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान जख्मी हो गया है जिसे एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।सर्च ऑपरेशन जारी झारखंड पुलिस के मुताबिक, पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच बुधवार की शाम मुठभेड़ हो गई। इस घटना के बाद आसपास पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।यह भी जानिए: झारखंड के गढ़वा में पिछले साल दिसंबर के महीने में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी जिसमें कई घंटों तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी को गोली भी लग गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *