जनता दल सेक्युलर दफ्तर में मनाया गया एच. पांडेय का 77वां जन्मदिन

Lucknow News: शनिवार (6 सितंबर 2025) को जनता दल सेक्युलर उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रवक्ता व प्रदेश सचिव एच. पांडेय का 77वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और अन्य मेहमानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

जनता दल सेक्युलर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने एच. पांडेय को जन्मदिन की बधाई दी और पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

कई दलों के नेता और पत्रकार रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी निषाद, पत्रकार जयप्रकाश पांडेय, सपा एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव घनश्याम गौड़, जनता दल सेक्युलर के प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव धर्मेंद्र रस्तोगी, पर्वतीय विकास परिषद के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन मंत्री मुखलाल कुशवाहा और कार्यालय प्रभारी आर.पी. निषाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मिठाई खिलाकर दी बधाई

सभी पदाधिकारियों और मेहमानों ने एच. पांडेय को फूलमालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *