इंडिगो ने मारी लंबी छलांग, 22 दिसंबर से BSE सेंसेक्स में होगी एंट्री, शेयर में भी दिखी तेजी

भारतीय शेयर बाजार में दिसंबर का कारोबारी महीना इंडिगो एयरलाइन (इंटरग्लोब एविएशन) के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (InterGlobe Aviation) 22 दिसंबर से बीएसई के 30 शेयरों वाले प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में शामिल होने जा रही है। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेज को सेंसेक्स से बाहर किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बीएसई इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने यह फैसला अपने इंडेक्सों के पुनर्गठन के तहत लिया है, जो सोमवार, 22 दिसंबर से लागू हो जाएगा।

प्रमुख इंडेक्सों में अन्य बदलाव

बीएसई ने अपने प्रमुख इंडेक्सों में भी कई बदलाव किए हैं:

इंडेक्स का नामशामिल होने वाली कंपनीबाहर होने वाली कंपनी
बीएसई सेंसेक्स (Sensex)इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन)टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेज
बीएसई 100IDFC First Bank लिमिटेडAdani Green Energy लिमिटेड
सेंसेक्स 50Max Healthcare Institute लिमिटेडIndusInd Bank
बीएसई सेंसेक्स नेक्स्ट 50IndusInd Bank, IDFC First BankMax Healthcare Institute, Adani Green Energy

इंडिगो के शेयरों में उछाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 21 नवंबर को इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में उछाल देखने को मिली।

  • बीएसई पर: कंपनी के शेयर 0.92 प्रतिशत या ₹53.40 की तेजी के साथ ₹5,840.25 पर ट्रेड करते हुए बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान शेयर ₹5,871.65 के हाई लेवल पर पहुंच गए थे।

  • एनएसई पर: कंपनी के शेयर 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹5,835.00 पर कारोबार करते हुए दिन की समाप्ति की थी।

  • 52 सप्ताह का हाई: कंपनी के शेयर ₹6,225.05 के आंकड़े पर पहुंचे थे।

इंडिगो का सेंसेक्स में शामिल होना भारतीय शेयर बाजार में एयरलाइन सेक्टर के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *