होलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगी आर्थिक तंगी से छुटकारा

होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है।होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाने की पररंपरा है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को है फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। रंगों वाली होली से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं होलिका दहन पर क्या उपाय करना शुभ माना गया है।
होलिका दहन पूजन सामग्री
गेंहू की बालियां, चने की बालियां, कच्चा सूत, अक्षत, रोली, गुलाल, हल्दी, फल-फूल, गुड़, बताशे, पान के पत्ते, उपले और एक लोटा जल।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
पंचांग की गणना के मुताबिक होलिका दहन 24 मार्च को रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो यह मध्यरात्रि 25 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।
होलिका दहन उपाय
होलिका दहन से पहले पान के पत्ते लें। होलिका दहन के दौरान अग्नि की 7 परिक्रमा करें। परिक्रमा पूरी होने के बाद इस पान का पत्ता माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए होलिका में अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और जीवन में धन- वैभव की प्राप्ति होगी।
धुलंडी के दिन सुबह-सुबह एक पात्र में हल्दी घोलकर या फिर पीले रंग का गुलाल मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर छिड़का जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कभी धन की कमी नहीं होती।
होलिका दहन के अगले दिन सबसे पहेल उठकर स्नान कर स्वच्छ होकर अपने इष्टदेव का पूजन कर उनको गुलाल अर्पित करें। यह उपाय करने से ग्रह दोष, वास्तु दोष समाप्त हो जाता है और घर में शांति आती है।होलिका दहन के समय गेहूं, जौ और चने की हरी बालियों को लेकर पवित्र अग्नि में समर्पित करना चाहिए ऐसा करने से घर में समृद्धि का आगमन होता है।
छात्रों को होलिका दहन पर पान, नारियल और सुपारी को होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना चाहिए। इस उपाय से छात्रों को जरूर लाभ मिल सकता है।
धुलंडी के दिन सुबह सबसे पहले गोमाता के चरणों में गुलाल डालकर उनका आशीर्वाद लें सभी देवताओं का आशीर्वाद लें। उसके बाद गाय को हरा चारा, रोटी,गुड़ आदि खिलाएं,ऐसा करने से सुख-समृद्धि आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *