
अहमदाबाद :गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले से बड़े पैमाने पर कार्बोसेल और सफेद मिट्टी की खदानों से चोरी के कई मामले सामने आए है। इस दौरान कार्बोसेल खदानों में अवैध खनन के दौरान कई मजदूरों की मौत भी हो चुकी है । अभी हाल ही मे मुली तहसील सेएक मामला सामने आया है। यहां कार्बोसेल की एक खदान में खनन के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अवैध खनन के मामले यूं तो पूरे देश के अंदर आते ही रहते हैं और गुजरात के अंदर भी यह बात वर्षों से चली आ रही है लेकिन जिस तरह से प्रखर होकर यह मुद्दा राज्यसभा के अंदर शक्ति सिंह गोहिल ने उठाया है , देखने वाली बात यह है कि क्या उनकी इस मांग को सरकार कितनी गंभीरता से लेती है। मालूम हो की राज्यसभा मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एवं गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल की गिनती गुजरात प्रदेश कांग्रेस एक बहुत ही प्रखर वक्ता और तेज तर्रार नेताओं मे की जाती है यह हर मुद्दे पर प्रखर होकर बोलते है।तताजा मामले मे भी सुरेंद्रनगर में मजदूरों की मौत केमामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने सरकार पर संगीन आरोप लगाए है.। उन्होंने कहा कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में गैर क़ानूनी तरीके से खदान का काम चलता है और इस पूरे क्षेत्र में अवैध कोयला खदान में बड़ा भ्रष्टाचार फैला है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सभी अवैध कोयला खदान बीजेपी के नेता और भ्रष्ट अधिकारी मिलकर चलाते है।
वहीं इसमें निर्दोष मजदूर जान गंवा रहे हैं. वहीं सुरेंद्र नगर शासन-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आरोपियों ने मृतकों को कुआं खोदने के काम में लगाते समय हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे. सभी मृतक चालीस साल से कम उम्र के थे। यह गुजरात में बीजेपी के भ्रष्ट शासन का नमूना है । शक्ति सिंह गोहिल ने कहा की इस मामले की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके| गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि सुरेंद्रनगर जिले में कोयले (कार्बोसेल) का पूरी तरह से अवैध खनन चल रहा है, जिससे प्रति माह 1 रुपये प्रति कुआं के हिसाब से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है। सिस्टम व पदाधिकारियों को 1.50 लाख तक की किस्त का भुगतान किया जा रहा है| एक अनुमान के मुताबिक ऐसे एक हजार कुएं खोदे जा रहे हैं। इन अवैध गतिविधियों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए कोई सावधानी नहीं बरती जाती है।
कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को पूरा मुआवजा दिया जाना चाहिए और सुरेंद्रनगर जिले में इस अवैध गतिविधि की न्यायिक जांच की जानी चाहिए| यह अवैध गतिविधि पूरी तरह से गुजरात सिस्टम की मिलीभगत और पदाधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार के कारण की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि सही तथ्य तभी सामने आयें जब उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के माध्यम से एसआईटी का गठन किया जाये और ईमानदार एवं निष्ठावान अधिकारियों को एसआईटी का सदस्य रखा जाये या फिर पूरे मामले की सीबीआई जांच करायी जाये|अब देखना यह है की अवैध खनन के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है देखना यह है कि गुजरात सरकार इस पर क्या एक्शन लेती है। इससे जुडी तजा खबरों के लिए जुड़े रहे वर्ल्ड न्यूज सर्विस के साथ।