Groww IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, 4 नवंबर से खुलेगा 6,632 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें डिटेल्स और GMP अपडेट

Groww IPO News: अगर आप शेयर बाजार में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आने वाला है। स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गेराज वेंचर्स लिमिटेड अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लेकर आ रही है। कंपनी का ₹6,632 करोड़ का यह इश्यू 4 नवंबर से खुलेगा और 7 नवंबर 2025 को बंद होगा। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों शामिल हैं।

95-100 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए ₹95 से ₹100 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
हर इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू ₹2 रखा गया है।
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, इस इश्यू में ₹1,060 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे, जबकि OFS के तहत 55.72 करोड़ शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे।

Groww प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक शेयर, म्यूचुअल फंड्स, डिजिटल गोल्ड, ETF, IPO और अमेरिकी स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं।

कितने शेयरों के लिए लगानी होगी बोली?

निवेशक कम से कम 150 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 150 शेयरों के गुणांक (multiples) में बोली लगाई जा सकती है।
फ्लोर प्राइस अंकित मूल्य का 47.5 गुना, जबकि कैप प्राइस 50 गुना रखा गया है।

कंपनी के प्रमोटर और निवेशक

Groww की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। इसके प्रमोटर हैं —
ललित केशरे, हर्ष जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह।
आईपीओ के जरिए पीक XV पार्टनर्स, रिबिट कैपिटल, वाई कॉम्बिनेटर और टाइगर ग्लोबल जैसे बड़े निवेशक अपने हिस्सेदारी का कुछ भाग बेचेंगे।

वर्तमान में ग्रो के 1.4 करोड़ से ज्यादा एक्टिव रिटेल इनवेस्टर्स हैं।

आईपीओ का रिजर्वेशन स्ट्रक्चर

  • 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए
  • 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए
  • 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रहेगा।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 327% बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में 45% की वृद्धि दर्ज की गई।
अप्रैल-जून 2025 तिमाही में Groww का रेवेन्यू ₹948.47 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹378.37 करोड़ रहा।
EBITDA ₹418.75 करोड़ दर्ज किया गया।

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है रेट?

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹11 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो लिस्टिंग के समय मुनाफे के संकेत दे रहा है।
इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं —
कोटक महिंद्रा कैपिटल, जे.पी. मॉर्गन इंडिया, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स।
रजिस्ट्रार है MUFG इनटाइम इंडिया (पूर्व नाम लिंक इनटाइम इंडिया)।

(Disclaimer: यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *