उप राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद धनखड़ की पहली पश्चिम बंगाल यात्रा

उप राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद जगदीप धनखड़ शुक्रवार 28 फरवरी को पहली बार पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे और बीरभूम जिले में तारापीठ के दर्शन करेंगे।

उप राष्ट्रपति शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की एकदिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा में धनखड़ बीरभूम जिले में प्रख्‍यात शक्तिपीठ तारापीठ के दर्शन करेंगे।
धनखड़ कोलकाता में गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता भी करेंगे।

देश के 14वें उप राष्ट्रपति बनने के बाद धनखड़ पश्चिम बंगाल में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। धनखड़ उप राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दी थी। उनका कार्यकाल वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *