
यूपी के संतकबीर नगर के विजय बहादुर उर्फ बैठोले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्या को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसी के दो दोस्तों ने दिया था। तीनों एक साथ एक ही दुकान पर काम करते थे।पुलिस के सामने कबूलनामे में रामसजीवन ने बताया कि मृतक विजय बहादुर उर्फ बैठोले का उसकी बीवी के साथ अवैध संबंध थे। इसे लेकर गांव में बेज्जती होती थी। इस कारण उसने अपने दूसरे दोस्त विजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 24 जून को घटना को अंजाम दे दिया।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ रुधौली कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुइरा के रहने वाले अभियुक्त रामसजीवन और विजय गौड़को महुआर तिराहा से मंगलवार की सुबह पांच बजे गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बाइक और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया। बता दें कि रुधौली पुलिस को बीते 25 जून को थानाक्षेत्र के डुमरी गांव में पुलिया के नीचे विजयबहादुर उर्फ बैठोले का शव बरामद हुआ था।
दानोकुईंया के रहने वाले विजय बहादुर उर्फ बैठोले की हत्या का खुलासा करना पुलिस ने बड़ी चुनौती थी। हत्या करने वाला दोस्त रामसजीवन बैठोले और उसके परिवार का बहुत ही करीबी था। इस कारण किसी का शक उस पर गया ही नहीं। बैठोले मृतक परिजनों पर भरोसा बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम से लेकर उसकी अंत्येष्टि तक में शामिल रहा ताकि उस पर कोई शक न कर सके।