
पाकिस्तान की मेजबानी में इस बार एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान के अलावा बाकी पांच टीमों ने अपने-अपने स्कवॉड की घोषणा अभी तक नहीं की।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह तक सभी टीमों के स्क्वॉड आ जाएंगे। भारतीय टीम के लिए अपना परफेक्ट स्क्वॉड चुनने में दिक्कतें आ रही है। क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और अगर फिट हैं तो उनको टीम में शामिल करना खतरे से खाली नहीं है।एशिया कप का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा, जबकि भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में करेगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 18 खिलाड़ियों को आगामी एशिया कप और विश्व कप 2023 के लिए शार्टलिस्ट किया है, इनमें से फिट और टूर्नामेंट के दावेदार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।जसप्रीत बुमराह को आगामी आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम का कप्तान चुना गया है। अगर बुमराह इस सीरीज के जरिए अपनी लय हासिल करने में कामयाब होते हैं, तो भारत के लिए अच्छी खबर होगी। केएल राहुल फिटनेस के मामले में श्रेयस अय्यर से आगे हैं। वह एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा बन सकते हैं।हाईब्रिड मॉडल पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कुछ नए चेहरों को भी मौक मिल सकता है। भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान से 2 सितंबर को खेलेगा।एशिया कप के लिए भारत का संभावित स्क्वॉडरोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार।