सी.एम.एस. के 23 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 25 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के 23 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 23 छात्रों को कुल 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।  मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम की बदौलत इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के इन 23 छात्रों में तान्या अग्रवाल, वर्तिका रावत, श्रेया सिंह, अनुष्का, अतिका सिद्दीकी, आतिफ अली, हितार्थ जायसवाल, अर्णव मदान, आलोक तिवारी, शांभवी राय, नित्या पटेल, अभिजीत कुमार वर्मा, मिलिंद सिंह, शाश्वत, श्रेयांस जायसवाल, आर्यन वर्मा, पुलकित श्रीवास्तव, आदित्य अवस्थी, आशीष सिंह चौहान, आयुष यादव, सक्षम श्रीवास्तव, सत्यार्थ पार्थ एवं आर्या शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *