बिहार चुनाव 2025: जिन 31 सीटों पर CM योगी ने किया प्रचार, NDA ने वहां 26 पर मारी बाजी! नतीजों ने किया हैरान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 202 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इन नतीजों में एक खास बात यह रही कि हार-जीत के मार्जिन में बड़ा उलटफेर उन सीटों पर हुआ, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुआंधार रैलियां की थीं। सीएम योगी ने बिहार की जिन 31 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, उनमें से NDA ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने बिहार के बहाने 2025 में ही यूपी का ‘2027 वाला होमवर्क’ पूरा कर लिया है।

नतीजों ने किया हैरान, योगी के प्रचार से पलटा खेल

सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषणों में बुलडोजर एक्शन और माफियाओं को पस्त करने की बात प्रमुखता से गूंजती रही, जिसका सीधा असर चुनावी परिणामों पर दिखा:

विधानसभा सीट2020 परिणाम (जीते/अंतर)2025 परिणाम (NDA की जीत/अंतर)
दानापुरRJD (15,924 वोट से जीत)NDA की जीत (29,133 वोट के अंतर से)
अगिआंवCPI (उपचुनाव में 48,550 वोट से जीत)BJP की जीत (सिर्फ 95 वोटों से विजय)
परिहारBJP (2020 में 1,569 वोटों से जीत)BJP की जीत (2025 में 15,690 वोटों से, 10 गुना अंतर)
बक्सरकांग्रेस (3,892 वोटों से जीत)BJP की जीत (28,253 वोटों के बड़े अंतर से)
सिवानRJD (1,973 वोटों से जीत)BJP की जीत (9,370 वोटों के अंतर से)
मुजफ्फरनगरकांग्रेस (6,326 वोटों से जीत)BJP की जीत (32,657 वोटों के बड़े अंतर से)
अतरीRJD (7,931 वोटों से जीत)HAM की जीत (25,777 वोटों के बड़े अंतर से)

आंकड़ों ने दी सीएम योगी के प्रचार को मजबूती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों के बाद न केवल माहौल बदला, बल्कि जनविश्वास भी बढ़ा। इस दावे को आंकड़ों से मजबूती मिलती है:

  • 2020 के नतीजे: सीएम योगी द्वारा प्रचारित इन 31 सीटों में से 20 सीटें NDA के खाते में गई थीं।

  • 2025 के नतीजे: इस बार एनडीए ने इन 31 सीटों में से 26 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो सीएम योगी के प्रचार की सफलता को स्पष्ट करता है।

NDA की हार वाली सीटें

हालांकि, बिहार में एनडीए को जिन तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, वहां भी सीएम योगी ने प्रचार किया था। ये सीटें थीं: रघुनाथपुर, गरखा और बिस्फी

  • रघुनाथपुर: जेडी(यू) उम्मीदवार विकास सिंह, राजद उम्मीदवार ओसामा शहाब से हार गए।

  • गरखा: राजद के सुरेंद्र राम ने लोजपा (राजग) उम्मीदवार सीमांत मृणाल को हराया।

  • बिस्फी: बीजेपी प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर राजद प्रत्याशी आसिफ अहमद से हार गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *