चुनावी बांड के जरिए धन्नासेठों से लिए खरबों रुपये, सपा-कांग्रेस पर मायावती का सीधा हमला

फतेहपुर जिले के खागा में गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी बांड के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां विरोधी पार्टियों ने देश के पूंजीपतियों व धन्नासेठों से करोड़ों नहीं बल्कि अरबों खरबों रुपये लिए वहीं बसपा ऐसी पार्टी है जिसने चुनावी बांड के जरिए एक रुपये भी धन्नासेठों से नहीं लिए।नगर के नवीन मंडी स्थल के समीप आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पूंजीवाद को लेकर भाजपा व कांग्रेस सरकारों को कटघरे में खड़ा किया।फतेहपुर संसदीय सीट के पार्टी प्रत्याशी मनीष सचान व कौशांबी सुरक्षित सीट के प्रत्याशी शुभनारायण गौतम के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोलते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आजादी के बाद अधिकतर समय देश की बागडोर कांग्रेस के हाथों में रही है लेकिन गलत कार्यों व नीतियों की वजह से केन्द्र की सत्ता से उसे बाहर होना पड़ा। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा व सहयोगी दल केन्द्र व काफी राज्यों में सत्ता में काबिज हैं लेकिन इनकी सोच जातिवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण व साम्प्रदायिकता से ग्रस्त है तथा इनके कथनी व करनी में अंतर होने की वजह से ऐसा लगता है कि इस बार भाजपा केन्द्र की सत्ता में आसानी से आने वाली नहीं है।उन्होंने वोटिंग मशीन व निष्पक्ष चुनाव पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में नाटकबाजी, जुमलेबाजी व गारंटी आदि काम में नहीं आएगी क्योंकि देश की जनता समझ चुकी है कि अच्छे दिन दिखाने वाले वायदे, हवा हवाई व कागजी गारंटी दी गई लेकिन एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा चहेते पूंजीपूतियों व धन्नसासेठों को मालामाल व हर स्तर में छूट देने व बचाने में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *