नई दिल्ली: अगर आप Google Chrome या Mozilla Firefox का पुराना वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने दोनों ब्राउज़र्स में गंभीर खामियां मिलने के बाद हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है।
क्यों बढ़ा खतरा?
CERT-In के मुताबिक, पुराने वर्ज़न्स में ऐसी कमजोरियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं, पासवर्ड चुरा सकते हैं, बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच सकते हैं और सिस्टम में मालवेयर डाल सकते हैं।
- Chrome में खामियां:
- WebGPU और Video सेक्शन में heap buffer overflow
- Storage और Tab मॉड्यूल में डेटा लीक
- Media और Drmbox में गलत इंप्लीमेंटेशन
जोखिम वाले वर्ज़न:
- Linux पर 141.0.7390.54 से पुराने वर्ज़न
- Windows और macOS पर 141.0.7390.54/55 से पुराने वर्ज़न
- Firefox में खामियां:
- Cookie storage isolation में गड़बड़ी
- Graphics Canvas2D में integer overflow
- JavaScript Engine में JIT miscompilation
जोखिम वाले वर्ज़न:
- Firefox 143.0.3 से पुराने वर्ज़न
- iOS पर 143.1 से नीचे के वर्ज़न
सरकार की सलाह
CERT-In ने कहा है कि Chrome और Firefox यूज़र्स तुरंत अपने ब्राउज़र को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करें। Google और Mozilla दोनों ने सुरक्षा पैच जारी कर दिए हैं।
अगर नहीं किया अपडेट तो होगा बड़ा नुकसान
- आपका ब्राउज़र हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन सकता है।
- सेव पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है।
- सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है।
अगर आपने अभी तक Chrome या Firefox अपडेट नहीं किया है, तो आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में है। इसलिए बिना देर किए अभी अपडेट करें और खुद को साइबर हमले से बचाएं।