
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं। इसलिए इसी हिसाब से, अधिकारियों को हटाना, अधिकारियों की पोस्टिंग करने का काम हो रहा है।इसकी शिकायत सपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।अखिलेश यादव ने यह बात शुक्रवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि लेकिन उपचुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराएगी। अखिलेश ने कहा कि यह लोग ऐसे अधिकारी तैनात कर रहे हैं, जो इनके बूथ के लिए काम करे। कई जगह विधायक को खरीदा जाता है और सरकार बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जुमले उछालने वालों का एक दल बन गया है।गोमती नगर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सभी लोगों के नाम जारी करना चाहिए।उनके माता-पिता के भी नाम जारी करना करे । मुख्यमंत्री सदन में गुस्से से बोल रहे थे यह इन पर बुलेट ट्रेन चलेगी अब सबके नाम वह जारी करें।कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर अखिलेश ने कहा कि, ऐसी किसी भी घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।लेकिन भाजपा को ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने का हुनर आता है। ममता बनर्जी एक महिला सीएम है। वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।अखिलेश यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई का बहुत बड़़ा योगदान रहा। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।बाद में अंग्रेजों ने उनका सब कुछ छीन लिया था। रानी अवंती बाई को देश व लोधी समाज सम्मान देता है।