क्या मनोज तिवारी को हरा देंगे कन्हैया कुमार, दो बिहारी बाबू की जंग पर एग्जिट पोल

दिल्ली को लेकर आए तमाम एग्जिट पोल्स में दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से काफी आगे रह सकती है। अधिकतर सर्वे में भाजपा को 5-7 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है तो वहीं इंडिया गठबंधन को अधिकतम दो सीटें मिलने की बात कही गई है।दिल्ली के सबसे बड़े दंगल यानी मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच मुकाबले के परिणाम को लेकर भी अनुमान सामने आया है।आज तक एक्सिस माय इंडिया ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट का एग्जिट पोल किया है। शनिवार को चैनल पर जारी सर्वे में बताया गया है कि दो बिहारी बाबू के बीच का यह मुकबला भाजपा के हक में जा सकता है। एग्जिट पोल यदि सही साबित हुआ तो मनोज तिवारी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हरा देंगे। कांग्रेस को कन्हैया कुमार से काफी उम्मीदें थीं। दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटिंग भी इसी सीट पर हुई थी। 25 मई को मतदान के दिन इस सीट पर 62.89 फीसदी वोटर्स बूथ तक पहुंचे थे, जबकि दिल्ली में कुल 58.69 फीसदी वोटिंग हुई थी।मनोज तिवारी लगा सकते हैं हैट्रिक आज तक एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि मनोज तिवारी एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से जीतकर हैट्रिक लगा सकते हैं। वह दिल्ली में भाजपा के एकमात्र ऐसे सांसद हैं जिन्हें भाजपा ने इस बार फिर मौका दिया था। भाजपा ने अन्य सभी 6 सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया था।केजरीवाल ने भी किया था कन्हैया के लिए प्रचार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कन्हैया कुमार के लिए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में प्रचार किया था। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की थी कि कन्हैया कुमार को वोट देकर जितवाएं और ‘रिंकिया के पापा’ को हरा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *