कांग्रेस के 3 बार के सांसद धीरज प्रसाद साहू जिनपर इनकम टैक्स ने की छापेमारी

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और इनके परिवार से जुड़े कुछ ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। धीरज साहू के झारखंड स्थित आवास के साथ ओडिशा में शराब निर्माण कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बलांगीर स्थित बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों से नकदी बरामद की गई है।कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के 5 व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की थी। इनकम टैक्स ओडिशा की टीम सर्वे के लिए लोहरदगा और रांची के ठिकानों पर पहुंची थी। लोहरदगा और रांची के अलावा ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में भी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की।धीरज प्रसाद साहू मौजूदा समय में राज्यसभा के सांसद हैं। वह उद्योगपति राय साहब बलदेव साहू के बेटे हैं। धीरज रांची से लोलोकसभा सांसद स्वर्गीय शिव प्रसाद के भाई हैं। 23 नवंबर 1959 को छोटानागपुर में जन्मे धीरज का लोहरदगा में पैतृक आवास है। धीरज तीन बार के राज्यसभा सांसद हैं। वह पहली बार जून 2009 में राज्यसभा सांसद बने थे। जुलाई 2010 में दूसरी और 2018 में तीसरी बार वह उच्च सदन में पहुंचे। वह संसद की कई समितियों के सदस्य रहे हैं। साहू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में कांग्रेस के छात्र संगठन एएसयूआई से की थी।2018 में राज्यसभा चुनाव के दौरान साहू ने जो शपथपत्र चुनाव आयोग को दिया था उसमें अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपए बताई थी, उन्होंने खुद पर 2.36 करोड़ रुपए का कर्ज भी घोषित किया था। वित्त वर्ष 2016-17 के इनकम टैक्स रिटर्न में उन्होंने अपनी आमदनी 1 करोड़ रुपए से कुछ अधिक बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *