MP में जहां केजरीवाल को थी सबसे ज्यादा उम्मीद, वहां जब्त हो सकती है जमानत

ध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। 20 साल के शासन के बाद भी भाजपा ने ‘सत्ता विरोधी लहर’ के दावों को नकारते हुए बड़ी जीत हासिल की है।दोपहर करीब 12 बजे तक भाजपा 150 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को भी मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। यहां तक कि ‘आप’ को जिस उम्मीदवार से सबसे अधिक उम्मीद थी उसकी भी जमानत जब्त हो सकती है।आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था। खुद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में रानी अग्रवाल के लिए प्रचार किया था। हालांकि, नतीजे ‘आप’ के लिए निराशाजनक रहे। दोपहर करीब 12 बजे 5 राउंड की काउंटिंग के बाद सिंगरौली से भाजपा उम्मीदवार राम निवास शाह सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की रेनू शाह और तीसरे स्थान पर बसपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रानी अग्रवाल चौथे स्थान पर हैं। रानी अग्रवाल को महज 2996 वोट मिले हैं।मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होता रहा है। हालांकि, पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी यहां पैर जमाने की कोशिश की है। इस बार ‘आप’ ने करीब 6 दर्जन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। खुद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कई चुनावी रैलियां और रोड शो के जरिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *