बंगाल में भी भाजपा मालामाल, पर कांग्रेस हो जाएगी कंगाल! 5 सर्वे में किसका क्या हाल

एग्जिट पोल्स 2024 के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का प्लान फेल सकती है। जी हां, कम से कम पांच एग्जिट पोल्स में इस तरह का अनुमान जताया गया है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी बंपर सीटें जीत सकती है।2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटें जीती थीं। इस बार पार्टी और भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए इससे भी बड़ा झटका यह होगा कि कम से कम पांच एग्जिट पोल ने कहा है कि भाजपा अब लोकसभा सीटों के मामले में बंगाल में सबसे बड़ी पार्टी होगी। पिछली बार तृणमूल ने 22 निर्वाचन क्षेत्र जीते थे।एक साथ 5 सर्वे का अनुमान ये रहाजन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को 21 से 26 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 16 से 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स के अनुसार भाजपा को 21 और तृणमूल को 19 सीटें मिल सकती हैं, जबकि रिपब्लिक भारत-मैट्रिज ने भाजपा को 21 से 25 सीटें दी हैं और अनुमान लगाया है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी 16 से 20 सीटों पर सिमट जाएगी। आर बंगला के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा 22 और TMC 20 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक टीवी- P MARQ के एग्जिट पोल में भाजपा को 22 सीटें और TMC 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।एग्जिट पोल्स इस बात पर सहमत हैं कि कांग्रेस 2019 के अपने प्रदर्शन पर कायम रहेगी। यानी पिछली बार कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं। जन की बात ने कांग्रेस पार्टी के लिए 0-2 निर्वाचन क्षेत्रों की भविष्यवाणी की है, जबकि इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स ने 2 और रिपब्लिक भारत-मैट्रिज ने 0 से 1 के बीच की भविष्यवाणी की है। हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी कि बंगाल में किस फैक्टर ने भाजपा के पक्ष में काम किया, लेकिन पार्टी ने 2021 में विधानसभा चुनावों में भारी हार के बाद खुद को राज्य में मजबूती से स्थापित किया है।कैसे थे 2019 के एग्जिट पोल?2019 में, 13 एग्जिट पोल के अगर औसत आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो एनडीए की संयुक्त संख्या 306 बताई गई थी और यूपीए की 120 बताई थी। लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए कुल 353 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। वहीं यूपीए को 93 सीटें मिलीं। भाजपा ने 303 और कांग्रेस ने 52 सीटें जीतीं थीं।इंडिया गठबंधन का अपना दावाविपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) दावा कर रहा है कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को केंद्र में सत्ता में लौटने से रोकने और अपनी खुद की सरकार बनाने में सफल रहेगा। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने भी यह दावा किया है कि वह इन चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *