नहीं रहे आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू का शनिवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी इंदिरा और दो बेटे तेलुगु फिल्म अभिनेता नारा रोहित और नारा गिरीश है।

 

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि राममूर्ति का हैदराबाद में एआईजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें पिछले सप्ताह बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राममूर्ति का आज 12:45 बजे निधन हो गया।

राममूर्ति तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) से 1994 से 1999 तक चंद्रागिरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उन्होंने बीमारी के कारण हाल में कुछ वर्षो से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। राममूर्ति का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए तिरुपति जिले के चंद्रगिरी मंडल में उनके पैतृक गांव नरवरिपल्ली ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *