अमिताभ बच्चन की लीग में शामिल हुईं करीना कपूर, इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर मिला ये खास तोहफा

रीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है. ‘जब वी मेट’ की गीत हो या फिर ‘कभी खुशी कभी गम’ की पू करीना ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है.

करीना जब 19 साल की थीं, तब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था. वहीं उन्होंने अब सिनेमा में 25 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के सम्मान में पीवीआर सिनेमा ने उनके नाम पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है.

ये फिल्म फेस्टिवल एक्ट्रेस के शानदार करियर को दिखाएगा. फेस्टिवल 20 से 27 सितंबर, 2024 तक चलेगा और इसमें 15 शहरों के 30 से अधिक सिनेमाघरों में करीना की पांच सबसे पसंदीदा फिल्में दिखाई जाएंगी. देश में ये ऐसा पहला मौका है जब किसी एक्ट्रेस को ऐसा सम्मान दिया जा रहा है. इससे पहले दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ऐसे दो एक्टर हैं जिनके लिए पहले भी फिल्म फेस्टिवल समर्पित किए गए हैं.

करीना ने शेयर किया वीडियो

पीवीआर आईनॉक्स की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस की कभी खुशी कभी गम (2001), अशोका (2001), ओमकारा (2006), जब वी मेट (2007), और चमेली (2004) दिखाई जाएंगी. करीना कपूर खान ने भी इस फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पू से लेकर चमेली और गीत समेत बड़े पर्दे पर निभाए करीना के सभी किरदारों को दिखाया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी रगों में खून, स्क्रीन पर जादू… मेरा काम जिसे मैं प्यार करती हूं… मेरे अंदर की आग… अगले 25 के लिए. इस खूबसूरत फेस्टिवल को आयोजित करने के लिए पीवीआर और आईनॉक्स को दिल से धन्यवाद.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *