समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुरुवार को BJP सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नोएडा में किसानों और पंचायतों से अधिकार छीनकर सरकार केवल शहर और व्यापारियों के पक्ष में काम कर रही है।
नोएडा में व्यापार और अमेरिकी टैरिफ का मुद्दा
अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘UP International Trade Show’ का जिक्र करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का कार्यक्रम भी हो रहा है। ये लोग (सरकार के कर्ताधर्ता) यह भूल चुके हैं कि अमेरिका ने अभी-अभी टैरिफ लगाया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ का प्रचार तो किया गया, लेकिन जिन कारोबारियों को टैरिफ की वजह से नुकसान हो रहा है, उनके लिए सरकार ने कोई फैसला अभी तक नहीं बताया।”
किसानों के साथ अन्याय और विकास पर सवाल
सपा प्रमुख ने कहा, “सरकार ने नोएडा में पंचायतों से अधिकार छीन लिए हैं। ऐसे में हमारे गांवों का विकास कैसे होगा? गांव के विकास को शहर के विकास से जोड़ने के लिए अगर हमें कोई भी बदलाव करना पड़े, तो हम वह भी करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “नोएडा में न केवल नोएडा के लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम देशों के लोग रहते हैं और वहां कारोबार करते हैं। इसी कारोबार की वजह से आज नोएडा तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर है। लेकिन इन सब के बीच अगर किसानों के साथ धोखा होता है तो यह विकास का रास्ता नहीं हो सकता।”
सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को मिलेगा न्याय
अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया, “भविष्य में जो आपकी मांगे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी होगी। समय-समय पर BJP सरकार द्वारा कानून की परवाह न करके किसानों पर दबाव, झूठे मुकदमे और जमीन छीनने का जो सिलसिला जारी हुआ है, हम उसका विरोध करेंगे। भविष्य में सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को बाजार मूल्य दिलाने का काम हम करेंगे।”
वाराणसी और आंबेडकर नगर में प्रदूषण का मुद्दा
अखिलेश यादव ने कहा, “हमारा प्रयास यह भी होगा कि आने वाले समय में लोगों को Noida से Lucknow पहुंचने में पांच से साढ़े पांच घंटे से ज्यादा समय न लगे।” उन्होंने ‘sewage’ और ‘biomedical treatment plant’ के निर्माण के कारण वाराणसी और आंबेडकर नगर में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपाय किए जाने की मांग की।