यूपी परिवहन निगम ने अयोध्या की बस सेवाएं बुधवार को बहाल कर दीं। इसके साथ ही आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से करीब 100 बसें अयोध्या के लिए चलेंगी। परिवहन निगम के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि बाराबंकी से अयोध्या रूट पर संचालन की अनुमति मिलने पर प्रदेश भर के विभिन्न डिपो से करीब 930 बसें अयोध्या पहुंचीं।अयोध्या में छह अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं, जहां वापसी में श्रद्धालुओं को बसें पकड़ने में आसानी रहे।
चारबाग से अयोध्या के लिए मेमू
उत्तर रेलवे अयोध्या के लिए मेमू गुरुवार से शुरू करेगा। 04204 मेमू चारबाग स्टेशन से शाम 0525 बजे चलेगी और अयोध्या कैंट रात 0910 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से 04203 मेमू सुबह 0545 बजे चलकर 0910 बजे चारबाग पहुंचेगी। इसके अलावा प्रयागराज और मनकापुर से भी एक-एक मेमू ट्रेन संचालित की जाएगी। रेलवे ने अयोध्या रूट की निरस्त छह ट्रेनों को 25 जनवरी से बहाल कर दिया है। वहीं बदले रास्ते से चलने वाली 30 ट्रेनें भी अयोध्या रूट पर लौट आई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सलारपुर रेल खंड पर नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन किया गया था।
निरस्त की गईं ये ट्रेनें आज से बहाल होंगी
पाटलीपुत्र से लखनऊ जंक्शन (12529)
12530 लखनऊ जंक्शन से पाटलीपुत्र (12530)
गोरखपुर से ऐशबाग (15069)
ऐशबाग से गोरखपुर (15070)
गोमतीनगर से छपरा कचेहरी (15113)
छपरा कचहरी से गोमतीनगर (13114)