भाई अभी भी सच स्वीकार करो नहीं तो जो हो उससे भी हो जाआगे आधे ,जब विपक्ष पर अमित शाह ने कसा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान, उन्होंने मोदी सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया तो विपक्षी गठबंधन पर भी हमला बोला।उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी को लेकर कहा कि सदन में एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें राजनीति में अब तक 13 बार लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन हर बार लॉन्चिंग फेल हुई है। अमित शाह के भाषण के दौरान कई बार ऐसे भी पल आए, जब उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा। इसी तरह, अमित शाह ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि भाई, अब भी सत्य स्वीकारो नहीं, तो जो हो उससे भी आधे हो जाआगे।दरअसल, अमित शाह अपने भाषण में देश की आंतरिक सुरक्षा पर बात करने वाले थे। इसी दौरान, विपक्ष से किसी सांसद ने नारेबाजी शुरू कर दी कि बीजेपी क्विट इंडिया। यह सुनते ही अमित शाह समेत एनडीए के तमाम सांसद हंसे बिना नहीं रह सके। शाह ने तंज कसते हुए कहा, ”भाई, अभी भी सत्यता स्वीकारो, नहीं तो जो हो उसके भी आधे हो जाआगे।” इसके अलावा भी अपने भाषण के दौरान शाह ने विपक्षी सांसदों पर कई बार तंज कसे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जब बीच में टोकाटकी शुरू की, तो शाह ने जवाब देते हुए कहा कि आपको आपकी पार्टी वाले ही नहीं बोलते देते हैं। मेरे भाषण में क्यों बोल रहे हैं? इसके बाद शाह ने कहा कि बैठ जाओ।
‘गरीबी हटाओ नारे पर कांग्रेस पर साधा निशाना’
अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देती थी, लेकिन करती कुछ नहीं थी, गरीबी हटाने का काम हमने किया। पहले कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री कहते थे कि वो एक रुपया भेजते हैं तो गरीबों तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे गायब हो जाते हैं। हम डीबीटी के माध्यम से पूरा पैसा गरीबों के बैंक अकाउंट में हस्तांतरित करते हैं। हमारी सरकार ने पिछले 9 साल में देश की अर्थव्यस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर पहुंचाने का काम किया है। मुझे पूर्ण भरोसा है कि मोदी जी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देखते-देखते 2027 तक देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बन जाएगा। वहीं, आतंकवाद पर शाह ने कहा कि पहले सरहद के उस पार से आतंकवादी घुस जाते थे और जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, कोई जवाब नहीं देता था। दो बार पाकिस्तान ने हिमाकत की, एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और दूसरी बार एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को खत्म करने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *