Goa Election 2027: BJP को घेरने के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, गोवा फॉरवर्ड पार्टी से गठबंधन की तैयारी

गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ-साथ कांग्रेस ने भी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी को चुनौती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन करने की संभावनाएं तलाश रही है। हालांकि, दोनों दलों के बीच अभी सीटों के बंटवारे और गठबंधन को लेकर अंतिम सहमति नहीं बनी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस और GFP के बीच हुई अहम बैठक

कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेताओं के बीच हाल ही में गठबंधन को लेकर बैठक हुई। इसमें AICC के गोवा डेस्क प्रभारी माणिकराव ठाकरे और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई शामिल हुए। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने सीटों के बंटवारे और गोवा के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस और GFP कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है। ऐसे में जल्द ही गठबंधन और चुनावी समझौते को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आने की संभावना है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी साथ आए थे कांग्रेस और GFP

कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था। दोनों दलों ने पिछला चुनाव मिलकर लड़ा, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। गठबंधन को कुल 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और राज्य में अपनी सरकार बनाने में सफल रही। अब आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस एक बार फिर GFP के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विचार कर रही है, ताकि बीजेपी को चुनौती दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *