CM भगवंत मान को बड़ा सियासी झटका, चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के चचेरे भाई Gian Singh Mann ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम को पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

सुनील जाखड़ ने दिलाई BJP की सदस्यता

ज्ञान सिंह मान को पंजाब बीजेपी अध्यक्ष Sunil Jakhar ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी ने इसे पंजाब की राजनीति में अपने बढ़ते प्रभाव का संकेत बताया है।

पंजाब बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “पंजाब में बीजेपी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। वर्तमान में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।”

कांग्रेस ने भी AAP पर कसा तंज

इस राजनीतिक घटनाक्रम पर पंजाब कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। पार्टी ने ज्ञान सिंह मान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “AAP down with 7 MPs and 1 चाचे दा मुंडा.”

दरअसल, पिछले महीने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें से छह सांसद पंजाब से राज्यसभा पहुंचे थे।

‘लोग झूठे वादों से तंग आ चुके’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतियों और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी के भीतर से ही विश्वास टूटना यह दिखाता है कि पंजाब के लोग अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से तंग आ चुके हैं।”

AAP छोड़ चुके हैं कई बड़े नेता

गौरतलब है कि हाल के महीनों में आम आदमी पार्टी को कई बड़े राजनीतिक झटके लगे हैं। पार्टी के नेताओं Raghav Chadha, Sandeep Pathak, Ashok Mittal, Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Rajinder Gupta और Vikramjit Singh Sahney के बीजेपी में शामिल होने की खबरों ने पंजाब की राजनीति को और गरमा दिया है।

राघव चड्ढा ने उस समय आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के भीतर “टॉक्सिक माहौल” बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *