दुनिया में होने वाली है महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद

बिना फिल्टर के अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने एक बड़ी और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में दुनिया जल्द एक ग्लोबल वॉर (वैश्विक युद्ध) में फंसने वाली है। उन्होंने यह भविष्यवाणी एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए की है।

किस बात पर की गई भविष्यवाणी?

मस्क की यह टिप्पणी एक पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें ग्लोबल गवर्नेंस में परमाणु निवारण के असर की चर्चा की गई थी।

  • यूजर का पोस्ट: एक ‘हंटर’ नाम के यूजर ने लिखा था, “सभी सरकारें बेकार हैं क्योंकि न्यूक्लियर हथियार अब पावरफुल देशों के बीच युद्ध या उसके खतरे को रोकते हैं। अबकी सरकारों पर किसी तरह का बाहरी या बाजार का दबाव नहीं है।”
  • एलन मस्क का जवाब: इस पर एलन मस्क ने सिर्फ इतना कहा कि “युद्ध होने वाला है।” मस्क के अनुसार युद्ध आने वाले 5 से 10 साल के बीच में होने वाला है।

AI चैट बॉट ग्रॉक ने भी किया विश्लेषण

हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि मस्क ने यह जवाब मजाक में दिया है या गंभीर रूप से, लेकिन उनके इस बयान ने सभी का ध्यान खींचा है।

उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने AI चैटबॉट ग्रोक पर विश्लेषण मांगा। ग्रोक ने लिखा कि एलन ने उस पोस्ट में पार्टियों या वजहों को नहीं बताया है, लेकिन उनके पिछले बयानों में:

  • यूरोप और यूके में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन और आइडेंटिटी पॉलिटिक्स।
  • ताइवान पर यूएस-चीन तनाव।
  • यूक्रेन-रूस युद्ध को तीसरे विश्वयुद्ध तक बढ़ने की चेतावनी।
  • इन सभी को ग्लोबल वॉर की चेतावनी के रूप में देखा गया है।

DOGE के मास्टरमाइंड रह चुके हैं मस्क

मस्क स्पेस एक्स के मालिक हैं और इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में उनका बड़ा हस्तक्षेप था। उनके इस बयान को गंभीरता से इसलिए भी लिया जा रहा है, क्योंकि वह यूएस प्रेसीडेंट के अंडर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के मास्टरमाइंड रह चुके हैं। उनके काम को देखते हुए उनकी टिप्पणी ने सीधा ध्यान खींचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *