गहलोत सरकार आतंकियों पर मेहरबान, लाल डायरी में काली करतूत; राजस्थान में बोले पीएम

ध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस और विरोधी पार्टियों पर हमला बोलने के बाद प्रधानमंत्री ने जयपुर में भी एक जनसभा को संबोधित किया। अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भी अपने विरोधियों को जमकर घेरा।

पीएम मोदी ने यहां आरोप लगाया कि राजस्थान की गहलोत सरकार आतंकवादियों पर मेहरबान है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि अब राजस्थान का मौसम बदल चुका है और लोग यहां बीजेपी को फिर से लाना चाहते हैं। इससे पहले PM मोदी हेलीकॉप्टर से धानक्या पहुंचे थे। धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किए गए भाजपा के ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में हिस्सा लेकर कांग्रेस पर जमकर आरोपों की बौछार की। इस दौरान पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए प्रोत्साहित करते हुए जीत का मंत्र दिया। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस गई, वहां उसने बर्बादी ही की है। यदि यहां कांग्रेस आई तो एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। मध्य प्रदेश को कांग्रेस की लूट और तबाही से बचाना है।

पीएम ने कहा कि देश का नाम रोशन होता है तो हर भारतवासी को गौरव होता है, लेकिन कांग्रेस वालों को नहीं होता, क्योंकि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ‘अबकी बार 150 पार’ का नारा दिया है।

 

– अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे सनातन को जड़ से मिटना चाहते थे, लेकिन आने वाले चुनावों में वो खुद जड़ से उखड़ जाएंगे। पीएम ने कहा कि यदि राजस्थान में बीजेपी की सरकार आती है तो पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– PM नरेंद्र मोदी ने जयपुर में कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। कांग्रेस आतंकियों पर कार्रवाई की बजाए उनपर मेहरबान है। पीएम ने कहा कि आज भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा चला रहा है।

– पीएम मोदी ने यहां कहा कि राजस्थान सरकार आतंकवादियों पर मेहरबान है। जहां गला काटने की घटना हो और जहां लाल डायरी में काली करतूते हों वहां निवेश कौन करेगा।

– पीएम मोदी ने यहां कहा कि वन रैंक-वन पेंशन से लोगों को 70 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं। कांग्रेस सिर्फ 500 करोड़ से वन रैंक-वन पेंशन देना चाहती थी। जब नीयत साफ होती है, खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है। हमने भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी, आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वह सब देख रहे हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं के आंसू पोंछे।

– पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 की सफलता से भारत के विरोधी भी हैरान हो गए हैं। पीएम ने कहा कि महिलाएं कई सालों से 33 फीसदी आरक्षण की आस लगाए बैठी थीं। उन्हें आस थी कि लोकसभा और राज्य विधानसभा में उन्हें 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। मैंने यह नहीं किया है बल्कि आपकी वोट की ताकत ने ऐसा किया है।

– जयपुर में पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन जड़ों से उखड़ जाएंगे। राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। यहां कि कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं बल्कि सिर्फ धोखा दे सकती है। राजस्थान में जितनी बार पेपर लीक होते हैं वो हर बार राजस्थान को शर्मिंदगी से भर देते हैं।

— पीएम मोदी ने यहां कहा कि राजस्थान के लोग इस बार कांग्रेस के खराब शासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस से जिस तरह से यहां शासन चलाया उससे उसे जीरो मार्क्स मिलना चाहिए। राजस्थान के लोगों ने तय कर लिया है कि गहलोत सरकार को हटा कर बीजेपी को वापस लाया जाएगा।

– पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा चल रहा है। मैं जो कहता हूं वो करके दिखाता हूं। मेरी गारंटी में दम है। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी है तो हर गारंटी पूरी होगी। बीजेपी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में अब मौसम बदल चुका है। लोगों ने बीजेपी की वापसी का मन बना लिया है।

– राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में कहा कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है। पीएम मोदी ने यहां कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने राजस्थान के 5 साल बर्बाद कर दिये। जनता ने यहां बीजेपी को वापस लाने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *