भारतीय टीम ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 19 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।

भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक और दो ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदलौत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 400 रनों का टारगेट रखा है। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए।

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में 3000 के छक्कों का आंकड़ा छूआ। इस मैच में भारत ने कुल 19 छक्के लगाए, जोकि एक वनडे पारी में भारतीय टीम द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के है। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2013 में लगाए थे।

भारत के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के
19 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2013
19 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर, 2023
18 बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
18 बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2009
18 बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर, 2023

गिल ने 97 गेंदों पर चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 104 रन बनाए जबकि अय्यर ने 90 गेंद पर 105 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे में किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

कप्तान केएल राहुल (38 गेंद पर 52 रन, तीन चौके, तीन छक्के) और सूर्यकुमार यादव (37 गेंद पर नाबाद 72 रन, छह चौके, छह छक्के) ने अर्धशतक बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अपना अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 103 रन खर्च किए। भारत का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उसने 2013 में बेंगलुरु में छह विकेट पर 383 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *