उपराष्ट्रपति चुनाव: आप नेता का दावा – ‘BJP के 12 सांसदों ने विपक्ष को वोट दिया’, संजय सिंह ने क्या कहा?

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने क्रॉस वोटिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिन पार्टियों में क्रॉस वोटिंग हुई है, उन्हें इसकी जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

AAP नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि उनके सूत्रों के मुताबिक असल में 27 विपक्षी सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 12 बीजेपी सांसदों ने विपक्षी उम्मीदवार को वोट दिया।
उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा आप पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में AAP सांसदों ने पूरी ईमानदारी से विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन किया।

आप के पास कितने सांसद हैं?

लोकसभा में आम आदमी पार्टी के 3 सांसद हैं –

  • राज कुमार चब्बेवाल (होशियारपुर)
  • गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर)
  • मलविंदर सिंह कंग (आनंदपुर साहिब)

राज्यसभा में आप के 9 सांसद हैं –

  • दिल्ली से: नारायण दास गुप्ता, स्वाति मालिवाल, संजय सिंह
  • पंजाब से: राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह और संत बलबीर सिंह

नतीजे और शपथ ग्रहण

मंगलवार (9 सितंबर) को घोषित नतीजों में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। सीपी राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
अब 12 सितंबर को वह देश के नए उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *