12 जुलाई 2025, अहमदाबाद। शनिवार को गांधीनगर में प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के शोक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गुजराती और भोजपुरी फिल्म अभिनेता राकेश पांडे जी के ऑफिस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिंगर, डायरेक्टर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस सभा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। प्रसिद्ध गुजराती सिंगर दशरथ भाई ने अपनी भावनाओं के शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही, सभी स्टाफ मेंबर्स ने 2 मिनट का मौन धारण किया और दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।