
घूमने फिरने के लिए आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां के नजारे देखकर दिल खुश हो जाए तो आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों पर जाना चाहिए। सितंबर महीने में अगर आप कही घूमने जाना चाहते है तो ये इन जगहों पर जा सकते हैं।
सितंबर के महीने में ये प्लेसिस और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगती हैं।
कलिंपोंग
सितंबर के महीने में आप कलिंपोंग घूमने के लिए जा सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता को एंजॉय करने के लिए सितंबर के आखिरी हफ्ते में कलिम्पोंग जा सकते हैं। हिमालय की गोद में बसा पश्चिम बंगाल का ये फेमस शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां दुरपिनधारा, थोंगशागुम्फा, गौरीपुर हाउस जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दीघा
पश्चिम बंगाल की इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के लिए सर्दियों के महीने को सबसे अच्छा समय माना जाता है। हालांकि, अगर आप समुद्र तट के किनारे टहलना चाहते हैं या बस आराम करना चाहते हैं, तो सितंबर में भी दीघा की यात्रा कर सकते हैं। दीघा में आप शंकरपुर, चंदनेश्वर, सुवर्णरेखा नदी, लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गंगटोक
सितंबर के महीने में भी गंगटोक ट्रैवल कर सकते हैं। इस समय के दौरान बारिश की वजह से गंगटोक की सुंदरता बढ़ जाती है। गंगटोक के प्रमुख पर्यटक आकर्षण को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसमें पेमायांग्त्से मठ, सरमसा गार्डन, बनझाखरी वॉटरफॉल हनुमान टोक शामिल हैं।
जीरो वैली
जीरो वैली सितंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि इस महीने में यहां फेमस संगीत समारोह मनाया जाता है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जगह पर्यटकों को खूब पसंद आती है। यहां पर घूमने की लिस्ट में तारिन फिश फार्म, डोलोमांडो, मेघना गुफा मंदिर और टैली वैली वन्यजीव शामिल हैं।