अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की जेब कटी, भीड़ में घुसे चोरों ने पार किए फोन

मेरठ जिले में लगातार अपराध बढ़ने के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, बढ़ते अपराध को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता जेबकतरों के शिकार हो गए।सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के नेतृत्व में सपाइयों ने जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बढ़ते अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। चेताया कि समाजवादी जनहित के हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े हैं और रहेंगे। प्रदर्शन कर सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह, नेहा गौड़, संगीता राहुल, एहतेशाम इलाही, मोहम्मद चांद, जीशान अहमद, पूर्व पार्षद हिफ्जुर्रहमान, रजत शर्मा, डॉ. कय्यूम अली, संदीप यादव, दीपक सिरोही, नदीम ईदरीशी, कासिफ कुरैशी, हाजी आमिर शाबरी, अनस ख्वाजा, मंजूर मलिक, गुलफाम सैफी, फैसल खान, हाजी शाकिर मुन्ना, जाहिद खान, उमाशंकर खटीक एडवोकेट, योगेंद्र सोल्दा, विजय राठी,रियाजखानरहे।प्रदर्शन के दौरान घुसी चोरों की बारात दूसरी ओर, कलक्ट्रेट मे प्रदर्शनकारी सपाइयों के बीच चोरों की बारात घुस गई। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब काट ली। जेब से पर्स साफ कर दिया, जिसमें 20 हजार रुपये थे। कई अन्य की भी जेबें कटी गई। एक कार्यकर्ता का मोबाइल भी साफ कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपील की है कि जिसने भी पर्स साफ किया है, वह भले ही 20 हजार रुपये रख लें, लेकिन पर्स लौटा दे, क्योंकि इसमें जरूरी कागजात रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *