क्या केजरीवाल बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद लेंगे? आतिशी के बयान से निराश हूं: बांसुरी स्वराज

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया और आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. वो दिल्ली की नई सीएम होंगी. इसके लिए बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने उनको बधाई दी है.उन्होंने कहा कि आतिशी को बधाई देती हूं. उनकी पार्टी ने उन्हें अगला मुख्यमंत्री चुना है. मगर, उनके बयानों से निराश हूं. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री है, अरविंद केजरीवाल. क्या इसका मतलब ये है कि आतिशी को सिर्फ पद मिलेगा, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां नहीं? क्या केजरीवाल बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद लेंगे? मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहती हूं कि आने वाले चुनावों में बीजेपी की सरकार चुनें.बांसुरी स्वराज के साथ ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आतिशी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा किदिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं आतिशी कठपुतली होंगी. दिल्ली के लिए बहुत दुखद दिन है. जिनके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी, वो मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.
दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री और उनका नाम है अरविंद केजरीवाल- आतिशी
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता ने देश के राष्ट्रपति को कई बार दया याचिका भेजी थी. इसमें कहा था कि अफजल गुरु को फांसी न दी जाए. वह निर्दोष है. वो राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ है.आतिशी मुख्यमंत्री बनेंगी लेकिन सभी जानते हैं कि वह कठपुतली मुख्यमंत्री होंगी.
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी का पहला पोस्ट
विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा, आज दिल्ली के 2 करोड़ लोग बहुत दुखी हैं कि उनके लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है. आज से दिल्ली के लोग, आम आदमी पार्टी के विधायक और मैं, सब एक ही उद्देश्य से काम करेंगे कि अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *