मोदी सरकार के इस फैसले का राहुल गांधी ने किया समर्थन, बोले- मुझे लगता है कि विपक्ष…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। बेल्जियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने मोदी सरकार के एक फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध पर सरकार के रुख के फैसले से विपक्ष सहमत है।

मालूम हो कि ऐसा बहुत कम देखा गया है, जब राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता मोदी सरकार के किसी फैसले पर सहमत हों या उसका समर्थन करें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ”मुझे लगता है कि विपक्ष, कुल मिलाकर, संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। रूस के साथ हमारे संबंध हैं। मुझे नहीं लगता कि विपक्ष का सरकार वर्तमान में जो कर रही है, उससे कोई अलग रुख होगा।”

दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए – वे ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस कर रहे हैं और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *