ब्यूटी टिप्स: अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो इस नुस्खे को आजमाएं

बालों की खूबसूरती के लिए हम तमाम तरह के उपाय करते हैं, लेकिन केमिकल युक्त उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है। अगर होली खेलने के बाद आपके बाल कमजोर हो गए हैं तो यह खबर आपके लिए है। बालों को फिर से स्‍मूथ बनाने के लिए आप कुछ हेयर मास्‍क का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

डैमेज बालों के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क:-

इन 3 हेयर मास्क को बालों में लगाने से बालों की खोई हुई चमक वापस आ सकती है। साथ ही बालों को होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है। इस मास्क के इस्तेमाल से बाल रातों-रात सिल्की हो जाते हैं।

एलोवेरा हेयर मास्क :-

सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें।
अब इसमें 1 छोटा चम्मच दालचीनी लें।
फिर इसे मिला लें।
इस मिश्रण को बालों पर लगाएं।
करीब 20 से 30 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें।
ऐसा करने से आपके बाल हाइड्रेट होंगे और बालों की चमक भी लौट आएगी।

नारियल का तेल और शहद का हेयर मास्क:-

एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल लें।
अब 2 चम्मच शहद लें और इसे मिला लें।
इसके बाद इसे हल्का गर्म करके बालों में लगाएं।
यह क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करने में मदद करेगा।

केला, दही और शहद हेयर मास्क :-

एक कटोरी में 2 बड़े आकार के केले लें।
अब इसे अच्छे से मैश कर लें।
इसके बाद 1 बड़ा चम्मच दही और शहद लें और इसे मिला लें।
अब इसे बालों में लगाएं
करीब 30 मिनट के बाद इस हेयर मास्क को बालों में लगा रहने दें।
इसके बाद अपने बालों को नॉर्मल शैंपू से धो लें।
केले में मौजूद डीप कंडीशनिंग गुण बालों की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं।
शहद आपके बालों को चमकदार भी बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *