विश्वविद्यालयों के नाम में अब ‘राज्य’ शब्द नहीं होगा, संशोधन विधेयक को मंजूरी

यूपी विधानसभा में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2024 को मंजूरी दे दी गई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से नए स्थापित विश्वविद्यालयों के नामकरण और उनके नाम से ‘राज्य’ शब्द हटाने का प्रावधान किया गया है।
साथ ही इन विश्वविद्यालयों का क्षेत्राधिकार भी तय किया गया है।विधेयक में मां विन्ध्यवासिनी देवी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर का नाम अब मां विन्ध्यवासिनी देवी विश्वविद्यालय मिर्जापुर किया गया है। मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर का नाम अब मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय बलरामपुर होगा। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद का नाम अब गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद होगा। इसी तरह महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ और महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का नाम अब महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *