एक देश- एक चुनाव पर राहुल गांधी का केंद्र पर अटैक, कहा- ‘संघ और सभी राज्यों पर हमला’

ब से मोदी सरकार ने एक देश-एक चुनाव के लिए पैनल की घोषणा की है, तब से विपक्ष केंद्र पर लगातार हमलावर है। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान की आलोचना की।

राहुल ने इसे भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला बताया। बता दें कि दो दिन पहले सरकार एक देश एक चुनाव की संभावना तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक पैनल की घोषणा कर चुकी है।

केंद्र सरकार के एक देश, एक चुनाव अभियान पर राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, “भारत, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है”।

गौरतलब है कि केंद्र ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना तलाशने के लिए एक पैनल की घोषणा की। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व विपक्ष के नेता राज्यसभा गुलाम नबी आज़ाद, 15 वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप शामिल हैं। पैनल में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी को भी शामिल किया गया है। कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उच्च स्तरीय समिति की बैठकों में भाग लेंगे।

यह पैनल पैनल संविधान और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत मौजूदा ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायत चुनावों को एक साथ आयोजित करने की जांच और सिफारिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *