
मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को अलीगढ़ में कई जगह रूट डायवर्जन का निर्देश जारी किया गया है। सुबह आठ बजे से ताजिया के जुलूस संपन्न होने तक रूट डायवर्जन प्रभारी रहेगा।हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को आवाजाही की छूट रहेगी। जिन स्थानों पर यातायात पुलिस बल की तैनाती नहीं रहेगी, वहां संबंधित थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।यातायात पुलिस ने हल्के वाहनों का डायवर्जन के तहत एफएम तिराहे से जमालपुर की तरफ आने वाले वाहनों को महेशपुर तिराहा व एफएम तिराहा से बाईपास होकर रवाना किया जाएगा। पुरानी चुंगी जमालपुर से शमशाद चौराहे की ओर आने वाले वाहन एएमयू परिसर के अंदर से होकर जाएंगे। वहीं तस्वीर महल व कलक्ट्रेट से शमशाद चौराहे की ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क एएमयू सर्किल होकर जाएंगे। तस्वीर महल चौराहा से जेल पुल के नीचे होकर शमशाद चौराहे की ओर जाने वाले वाहन तस्वीर महल चौराहे से प्रतिबन्धित रहेंगे।यह वाहन तस्वीर महल चौराहे से डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जा सकेंगे। तहसील तिराहे से डी-विश्वास, जेल पुल, तस्वीर महल चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन तहसील तिराहे से ही डायवर्ट होकर अपने अपने गंतव्य को जाएंगे। तस्वीर महल चौराहे से जेल पुल, डी- विश्वास तिराहा व तहसील तिराहा की तरफ आने वाले वाहन तस्वीर महल चौराहे से होकर रवाना होंगे।
भारी वाहनों का इन जगहों से आवागमन
सारसोल चौराहा की ओर से शहर की तरफ आने वाले वाले भारी वाहन, रोडबेज बस, महानगर बस सेवा, प्राइवेट बस व कॉमर्शियल वाहन सारसौल चौराहा से डोयवर्ट होकर रवाना होंगे। एटाचुंगी चौराहे से कंपनीबाग की तरफ आने वाले वाहन एटाचुंगी से क्वार्सी चौराहे, बोनेर तिराहे व कमालपुर कट की ओर डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे। वहीं मथुरा की ओर से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले वाहन मथुरा रोड पुल के नीचे से नई बाईपास से गुजरेंगे। आगरा की तरफ से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले वाहन आगरा रोड पुल के नीचे से नई बाईपास से डायवर्ट होकर रवाना होंगे।
होली चौक गूलर रोड की तरफ वाहन प्रतिबंधित
एएमयू से आने वाला जुलूस जब डी- विश्वास तिराहे पर आएगा उस समय सारसौल चौराहा और रसलगंज चौराहा से तहसील तिराहे की तरफ वाहन को सलगंज चौराहा व सारसोल चौराहा से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा देहलीगेट चौराहा से गूलर रोड की तरफ एवं शंहशाह व ब्लुबर्ड तिराहे से गूलर रोड की तरफ वाहनों को आवागमन बाधित रहेगा। बन्नादेवी तिराहा से गूलर रोड की ओर और मसूदाबाद चौराहे से होली चौक गूलर रोड की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नादा पुल से देहलीगेट की ओर भारी व हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन नादा पुल से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएगे।